नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए यह फैसला लिया है। माइल्स ने 15 साल के करियर में सभी फॉर्मेट में ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 111 फर्स्ट क्लास, 57 लिस्ट ए और 71 टी20 मैच खेले, जिसमें क्रमश: 368, 66 और 77 शिकार किए। उन्होंने आखिरी बार जून 2026 में वाइटैलिटी ब्लास्ट में प्रोफेशनल क्रिकेट खेला था। हालांकि, माइल्स को कभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। उनके रिटारयमेंट की पुष्टि ग्लूस्टरशायर क्रिकेट क्लब ने की। उन्होंने इंग्लिश क्लब की वेबसाइट पर एक ओपन लेटर लिखकर अपने रिटायरमेंट के फैसले के बारे में बताया।'खेल के साथ मुझे जो मुश्किलें आई हैं.' माइल्स ने लिखा, ''मुझे दुख है, लेकिन ब...