मुजफ्फरपुर, मई 23 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के परसा सदन गांव में पुलिस ने शराब तस्कर नंदलाल भगत के बथान पर छापेमारी कर 1574 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहा। तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी में थानेदार सुनील कुमार, दारोगा कुणाल कुमार, दिग्विजय कुमार सिंह शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...