गोपालगंज, अप्रैल 11 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दड़ौली गांव में शनिवार की शाम अलाव से बथान में आग लगने से एक गाय और उसका बछड़ा जिंदा जल गए। सूचना पर दमकलकर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है। बथान के मालिक आलोक कुमार और प्रवीण प्रसाद ने बताया कि देखते-देखते आग ने विकराल रुप अख्तियार कर लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन देखते-देखते आग फैल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...