बिहारशरीफ, जून 7 -- बथान में आग लगा महिला से छिनतई शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पचना गाव में बदमाशों ने बथान (गौशाला) में आग लगाकर वहां सो रही महिला की सोने की कर्णवाली छीन ली। महिला के शोर पर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन, अधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग निकलने में सफल रहे। बथान में आग लगा देने से एक भैस भी झुलस गई। दयमंती देवी ने बताया कि रात में बथान में वह सो रही थी। अचानक बथान से आग की लपटें निकलने लगी। इसी बीच दो बदमाश आये और कर्णवाली झपट कर भाग निकले। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...