बगहा, मार्च 16 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शनिवार की रात अचानक चिउटाहां थाना क्षेत्र के जिमरी गांव में आग लगने से एक पशु बथान और फूस की झोपड़ी जलकर खाक हो गई। इस हादसे में एक गाय और एक बकरा की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो गाय गंभीर रूप से झुलस गईं। आगलगी की इस घटना में दो साइकिल और एक रिक्शा ठेला भी जलकर नष्ट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जिमरी गांव निवासी पूरन पासवान के पशु बथान में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित फूस के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बथान में बंधी एक गाय और एक बकरा बुरी तरह झुलस चुके थे, जिससे उनकी मौत हो गई । वहीं दो अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.