गया, फरवरी 23 -- नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बारा टीलहा गांव में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना नीमचक बथानी थाने को दी गई। सूचना के उपरांत पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को आता देख एक व्यक्ति कट्टा फेंक कर फरार हो गया। मारपीट की घटना में जितेंद्र राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में जितेंद्र राजवंशी ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। संबंध में नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस गांव में पहुंची तो ढकनी गांव के तीन युवक एक कट्टा फेंक कर फरार हो गए तीनों युवक अपने फुफेरी बहन को सहयोग करने आए थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...