गोपालगंज, मार्च 29 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड के अमवा बथना स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 25 बटुकों का विधि-विधानपूर्वक यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से पूरा परिसर गुंजायमान रहा और माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय एवं एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कार भारतीय परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। 36 आचार्यों ने वैदिक रीति से बटुकों को जनेऊ धारण कराते हुए उन्हें अनुशासन, ब्रह्मचर्य और शिक्षा का महत्व बताया। सभी बटुक पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहित दिखे। वहीं परिजनों में भी खुशी का माहौल रहा। मौके पर राजेंद्र पांडेय, शिवकुमार उप...