गोपालगंज, फरवरी 17 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी स्थित एनएच-27 पर मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से दरभंगा जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस जैसे ही बथना कुट्टी के समीप पहुंची, इंजन के पास से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और वे अपनी जान बचाने के लिए बस से उतरने लगे। यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते बस खाली कर दी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। ग्रामी...