अररिया, दिसम्बर 29 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रेलवे के समग्र विकास के बीच सीमावर्ती क्षेत्र बथनाहा में रैक प्वाइंट अब केवल माल ढुलाई का केंद्र नहीं रहा, बल्कि यह पूरे इलाके की आर्थिक भूगोल को बदलने वाला प्रमुख आधार बनता जा रहा है। आज जब निरमा ग्रुप की नुवोको विस्टास द्वारा वाटरप्रूफ सीमेंट कॉन्क्रीटो उनो की पूरी रेक का बिहार में पहली बार आगमन रेक प्वाइंट पर हुआ तो आम लोगों और कारोबारियों का जमघट देखा गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रैक संचालन की शुरुआत की गई, जिसे स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने उत्सव के रूप में मनाया। पूरी रेक में लगभग 55 हजार से अधिक बोरी सीमेंट आई है। गणेश सप्लायर्स सहित अन्य ने बताया कि यह सीमेंट विशेष रूप से वाटर प्रूफ है, जिससे मकानों और इमारतों में सीलन व पानी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। क्षेत...