मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मड़वन फीडर के बथनाहा में रविवार सुबह 11 केवी का तार टूटकर खेत में गिर गया। गनीमत थी कि खेत की तरफ कोई नहीं गया था। ग्रामीणों की सूचना पर विभाग ने बिजली काट दी। लाइनमैन ने बताया कि जेपी मोड़ के पास रेपुरा में तार टूट गया था। इससे पहले भी दो बार इसी जगह पर तार टूटा था। लाइनमैन राम कुमार चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले नवोदय स्कूल, खरौना के पास 11 हजार के तार से चिंगारी उठी थी। सूचना पर उसे ठीक किया गया। बताया कि नहर से लेकर वन विभाग के कार्यालय होते हुए कई जगहों पर हाईटेंशन तार पेड़ में सटा हुआ है, जिसकी समय-समय पर छंटाई की जाती है। स्थानीय रंजीत चौधरी, जितेंद्र धर्मेंद्र, विपिन सुमन, राज रोशन, राकेश कुमार बताते हैं कि शिकायत के बावजूद न तो पेड़ों की छंटाई होती है न तारों को सुरक्षित किया जाता है। तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.