अररिया, मार्च 8 -- बथनाहा, एक संवाददाता बथनाहा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनोज दास उर्फ डोमा यादव (46), पिता किशोरी प्रसाद यादव, निवासी जिमराही वार्ड संख्या-05, थाना बथनाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.