अररिया, मार्च 17 -- बथनाहा, एक संवाददाता बथनाहा थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बथनाहा थाना में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी के आरोपी कुसुम कुमार (पिता सोनेलाल मुर्मू), निवासी ग्राम प्लासी, थाना नरपतगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत दर्ज मामले के आरोपी बाबलू साह (पिता सूर्यानंद साह) निवासी परवाहा, थाना फारबिसगंज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि गिरफ्तारी के दोनों को न्यायिक हिरासतमें भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.