अररिया, मार्च 17 -- बथनाहा, एक संवाददाता बाल विवाह मुक्त भारत के तहत चलाए जा रहे सौ दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत फारबिसगंज प्रखंड के बथनाहा पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित किया गया। वहीं नरपतगंज प्रखंड के पलासी पंचायत को भी बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया है। यह जानकारी जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एक्सिस टू जस्टिस, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न पंचायतों में जन जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया के सहायक निदेशक शंभू कुमार रजक ने बथनाहा पंचायत के मुखिया एकलाक व पलासी पंचायत की मुखिया बीबी नौशाबा प्रवीण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया...