अररिया, सितम्बर 20 -- बथनाहा, एक संवाददाता। प्रकृति और संस्कृति संरक्षण अभियान के तहत एसएसबी 56वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के मंदिर परिसर में रुद्राक्ष और शिवलिंग के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाहिनी सेनानायक नितिन गुप्ता ने की। इस दौरान श्री हरि सत्संग समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखमचंद सरल, कोशी प्रदेश संभाग के अध्यक्ष महेश साह, भारत-नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर चंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सेनानायक ने कहा कि पौधरोपण के साथ पेड़ों के संरक्षण पर भी ध्यान देना जरूरी है। शिवलिंग का पौधा धार्मिक महत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी उपयोगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...