पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांचल के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्थित बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र को पूर्ण स्टूडियो में अपग्रेड करने की मांग पर प्रसार भारती सचिवालय नई दिल्ली ने संज्ञान लिया है। प्रसार भारती के उप निदेशक (तकनीकी) गौरव चतुर्वेदी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि बथनाहा में वर्तमान में 10 किलोवाट का एफएम ट्रांसमीटर कार्यरत है, जो मुख्य टावर का कार्य पूरा न होने के कारण अंतरिम व्यवस्था के तहत कम क्षमता पर प्रसारण कर रहा है। मुख्य टावर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और इसे 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टावर पूरा होने के बाद यह केंद्र पूर्ण क्षमता पर कार्य करेगा और इसका प्रसारण अररिया के साथ-साथ सीमांचल के सभी जिलों में सुना जा सकेगा। सीम...