सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- बथनाहा। थाना क्षेत्र के कोईली गोट गांव में 21 वर्षीया विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान कोइली गोट वार्ड 13 निवासी अफसर बैठा की पत्नी गुड़िया खातून के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उसका शव बीती रात करीब 9 बजे घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार गुड़िया खातून का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व इदरीश बैठा के पुत्र अफसर बैठा के साथ हुआ था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थिति में हुई 26 वर्षीय नव विवाहिता की मौत मृतका के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपान...