रुडकी, मई 12 -- नारसन, संवाददाता। विधायक प्रदीप बत्रा के परिवहन मंत्री बनने से लोगों को नारसन- झबरेड़ा मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की आस जगी है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस मार्ग पर बसों का संचालन किए जाने की मांग उठा रहे हैं। मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि अधिकारियों से बातचीत कर उचित कदम उठाये जाएंगे। झबरेड़ा मार्ग पर बसो का संचालन नहीं होने से यात्री काफी परेशान हैं। दशकों पहले इस मार्ग पर कस्बे से वाया झबरेड़ा-इकबालपुर होकर रुड़की तक करीब दस से ज्यादा निजी बसें चलती थी। इस मार्ग पर बसों का संचालन बंद हुए अब लंबा समय बीत चुका है। इस रूट पर कस्बे से करीब छह किलोमीटर लखनौता चौक तक यात्रियों के लिए सफर काफी मुश्किल भरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...