औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले की प्रमुख साहित्यिक संस्था बतकही परिवार के संयोजक पुरुषोत्तम पाठक के आकस्मिक निधन से साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दवीणा, औरंगाबाद की ओर से शोक-संवाद का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के जिला संरक्षक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जिलाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी, उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, सचिव सतीश कुमार पांडेय, संगठन मंत्री अमित कुमार मिश्र, साहित्य मंत्री सुबोध कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह तथा प्रचार मंत्री गायक अमित कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया। कहा कि इस दुखद घड़ी में ईश्वर दिवंगत के परिजनों को संबल प्रदान करें। यह भी पढ़ें- संध्या कॉलेज के भौतिकी के व्याख्याता ...