मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बढुआ गोदाम में फोरलेन के किनारे बना सर्विस लेन स्थानीय लोगों के लिए काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। जल निकासी की समस्या के चलते विगत दिनों हुई बारिश का पानी रास्ते पर जमा होने से पूरा मार्ग तालाब के रुप में तब्दील हो गया है। इधर से गुजरने वाले वाहन इसमें फंसकर बंद हो जा रहे हैं। ऐसे में आवागमन पूरी तरह से ठप होने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी की व्यवस्था कराने के साथ ही सड़क को ऊंचा करने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- फाइल एक नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बढुआ गोदाम वार्ड संख्या तीन में सर्विस लेन की स्थिति बदहाल होने के कारण स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है। वर्षों से जलभराव, टूटी सड़कें, गहरे गड्ढे और नाल...