हाथरस, दिसम्बर 6 -- बढ़ सकते है एक दर्जन यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र -(A) 18 फरवरी से शुरू होनी है यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 76 परीक्षा केंद्रों की अनन्तिम सूची हुई थी जारी 56 स्कूलों ने दिए हैं केंद्र बनवाने के लिए प्रत्यावेदन 12 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र हटाने के लिए किया प्रत्यावेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 76 परीक्षा केंद्रों की आनलाइन अनन्तिम सूची पिछले दिनों जारी की थी। चार दिसंबर तक प्रत्यावेदन मांगे गए थे। अब एक दर्जन परीक्षा केंद्र संचालकों ने अपने केंद्रों को निरस्त किए जाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। तो वहीं चार दर्जन से अधिक विद्यालय संचालकों ने परीक्षा केंद्र बनवाएं जाने की इच्छा जाहिर की है। एक दर्जन परीक्षा केंद्र बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आय...