नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और इसके साथ ही, सेहत संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। सोमवार को दिल्ली में भी अनेक जगह पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, तो बिहार के गया, कैमूर और बक्सर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। रोहतास और औरंगाबाद में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। उधर, झारखंड से तेलंगाना तक बढ़ते तापमान की वजह से स्कूलों का समय बदलना पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है, लेकिन कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में लू का प्रकोप रहेगा। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज का तापमान कहीं-कहीं 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वाराणसी, झांसी में भी तापमान 43 से ऊपर दर्ज हुआ है। मौसम विभाग की यही भविष्यवाणी है कि इस सप्ताह तापम...