भदोही, मई 11 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी की इन दिनों सबसे विकट समस्या जाम का झाम है। उसका सबसे बड़ा कारण है वाहनों की लगातार हो रही बिक्री और उसके हिसाब से उन्हें पार्क करने के इंतजाम का ना होना। इसके कारण शहर, जिला मुख्यालय समेत पूरे जनपद में समस्या गंभीर बनी है। इस दिशा में संबंधित नगर पालिका, नगर पंचायतें एवं जिला पुलिस एवं प्रशासन गंभीर नहीं है। इसको लेकर आमजन में रोष है। बता दें कि सूबे के सबसे छोटे जनपद भदोही में भदोही और गोपीगंज दो नगर पालिकाएं हैं। जबकि ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, नईबाजार, सुरियावां पांच नगर पंचायतें। इसके अलावा औराई, ऊंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी, कोइरौना, उगापुर, मोढ़, दुर्गागंज समेत बड़े एवं छोटे एक दर्जन से ज्यादा बाजारें हैं। यहां पर सौ से ज्यादा बैंक शाखाएं, एटीएम, शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर, प्रशिक्षण केंद्रों...