गंगापार, मार्च 19 -- क्षेत्र के बढ़ौली गांव स्थित गंगाघाट पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। हंडिया थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव में बीते बुधवार की देर शाम गांव स्थित गंगा घाट पर एक 25 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...