आगरा, जनवरी 25 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के बडौला गांव में रविवार को अज्ञात कारण से लगी आग की चपेट में आकर तीन झोपड़ी जलकर खाक हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। बढौला गांव निवासी रामवीर, मुनीश राठौर की तीन झोपड़ी से रविवार को अचानक आग की लपटें उठीं। आग की लपटें तेज होती चली गईं। जैसे ही गांव के लोगों ने आसमान में धुआं के गुबार देखे तो चीखपुकार शुरू हो गई। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आग बुझाने के जतन शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने आग के बीच फंसे सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर नियंत्रण पाया जा सका, तब तक झोपड़ी में रखा भूसा, उपले व अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना सिकन्दरपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.