मुंगेर, मार्च 14 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। फुटबॉल महोत्सव के तहत संग्रामपुर प्रखंड में शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुखिया वीर कुंवर, जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन ने फीता काटकर किया। पहले मुकाबले में रामपुर ने दुरमट्टा को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में बढ़ौनियां ने कटियारी-1 को 3-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बढ़ौनियां ने रामपुर को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुर्गा मंदिर मैदान पर दीदारगंज ने बलिया को 3-0 से जबकि दूसरे मैच में कटियारी-2 ने दुर्गापुर को 4-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले में कटियारी-2 ने दीदारगंज को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.