प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रयागराज। गंगा और यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार शनिवार को कुछ धीमी पड़ी। सुबह आठ बजे की बात की जाए तो फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.31 मीटर रिकार्ड किया गया, जो शुक्रवार सुबह आठ बजे से लगभग 11 सेंटीमीटर अधिक था। वहीं शुक्रवार सुबह आठ बजे और गुरुवार सुबह आठ बजे के बीच लगभग 40 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं छतनाग में शनिवार को गंगा का जलस्तर 78.25 मीटर रिकार्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में लगभग नौ सेंटीमीटर अधिक था और नैनी में यमुना का जलस्तर 78.78 मीटर रिकार्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों में लगभग नौ सेंटीमीटर अधिक था। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी जरूर है, लेकिन अभी पहाड़ों से और जल आ रहा है। ऐसे में अगर यहां का जल आगे नहीं निकला तो खतरे के निशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.