फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-27 हाईवे स्थित एक कंपनी के बाहर गुरुवार को कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें करीब 100 से अधिक कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन बढ़ाए जाने के बावजूद कंपनी उन्हें पुराने रेट के अनुसार ही वेतन दे रही है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में बड़ी संख्या में महिलाएं पीस रेट पर काम करती हैं, लेकिन लंबे समय से उनके रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। महिलाओं ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की ओर से पहले आश्वासन दिया गया था कि पीस रेट बढ़ाए जाएंगे, लेकिन अब तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- न्यूनतम मजदूरी में मामूली वृद्धि का विरोध जताया अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.