बढ़े बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ता मिले एसडीओ से
बागेश्वर, जून 16 -- बागेश्वर। कपकोट तहसील के सूफी के ग्रामीण बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ से मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके घरों में न तो टीवी, फ्रिज और न ही अन्य अधिक बिजली खपत करने वाले उपकरण हैं, इसके बावजूद विभाग की ओर से पांच हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश परिवार सीमित आय वाले हैं और इतने अधिक बिजली बिलों का भुगतान करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि मीटर रीडिंग या बिलिंग प्रक्रिया में कहीं न कहीं गड़बड़ी हो सकती है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर सभी बिलों की जांच कराने तथा उनमें शीघ्र सुधार किए जाने की मांग की हैं। इस मौके पर यशपाल टाकुली, रमेश सिंह, हयात सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.