अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, जलाली। गर्मी का असर शोखा झील पर भी देखा जा रहा है। फरवरी में जैसे ही तापमान बढ़ा वैसे ही पक्षी भी विदा होने लगे थे। वर्तमान में पक्षी जा चुके हैं। लोकल चिड़िया ही नजर आ रही है। इस दौरान पर्यटकों की संख्या पर भी असर पड़ा है। इस समय तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस है। शेखा झील में ठंडे मौसम में विदेशी पक्षियों का आना होता है। इस बार भी जनवरी तक करीब 17 या 18 हजार पक्षी झील पर आए थे। झील विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों से गुलजार चल रहा था। 20 फरवरी के बाद से मौसम में बदलाव शुरु हुआ। तापमान बढ़ने लगा। सुबह और शाम को छोड़ कर दिन मे सभी के जैकेट, स्वेटर उतर गए। इस गर्मी का असर शेखा झील पर पक्षियों पर देखने को भी मिला। धीरे-धीरे पक्षियों की संख्या कम होती गई। वर्तमान में विदेशी पक्षी झील पर नहीं बचे हैं। गर्मी के चलते सभ...