बढ़ेगी भंडारण क्षमता, खाद रखने में अब दिक्कत नहीं
जौनपुर, जुलाई 14 -- बरसठी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत उत्तर प्रदेश में कृषि भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में करीब 50 नए गोदाम बनने हैं, उसमें एक जौनपुर के बरसठी ब्लाक क्षेत्र में स्थित पपरावन गांव में बनाया जाएगा। गोपालपुर गांव निवासी आईएएस अधिकारी अनिल कुमार पाठक के प्रयास से स्वीकृत हुआ हुए इस गोदाम के बनने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। अभी तक जो खाद मड़ियाहूं या अन्य जगह से आती थी अब वह यहीं से आ जाएगी। जिले की भंडारण क्षमता भी बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.