बांदा, मई 11 -- बांदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ने पेट्रोल-डीजल मितव्ययता की भी अपील की है। इसका भी पहले ही दिन जनपद में बड़ा असर देखा गया। बाइक व कार से चलने वाले कई लोग साइकिल से आते-जाते दिखाई दिए। अलीगंज में खूंटी चौराहे के पास साइकिल से दुकान जा रहे अभय अग्रवाल ने बताया कि साइकिल से चलने का तो मन पहले ही बना लिया था। मोदी जी की अपील से और बल मिल गया है। हम साइकिल से ही अब दुकान आएंगे और जाएंगे। इसी तरह अधिवक्ता विशंभर सिंह ने भी स्कूटी घर में खड़ी कर दी। साइकिल से कचहरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि साइकिल से कई फायदे हैं। यह भी पढ़ें- पीएम की अपील का सराफा बाजार में दिखा असर, कम आए सोने के खरीदार पैसा बचेगा और सेहत सुधरेगी। उधर, साइकिल विक्रेता वीएस कक्कड़ ने बताया कि पीएम मोदी की अपील का प्रभाव दो-चार हफ्तों में दिखेगा। अभी तक उतन...