नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- ईरान पर नेवल ब्लॉकेड सख्ती से लागू करने के लिए अमेरिका ने कम से कम 12 जहाजों और 100 विमानों को तैनात कर दिया है। अमेरिका ने ईरान को लेकर यह भी कहा है कि वह कम स्मार्ट नहीं है। इसके अलावा अमेरिक ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी से आगे बढ़ते हुए अब दुनिया भर में तैनात उसकी सेनाओं को किसी भी ऐसे जहाज को रोकने की अनुमति दे दी है जो ईरान से जुड़ा हो या उस पर ईरान सरकार को मदद पहुंचाने वाले हथियार, तेल, धातु या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी सामग्री ले जाने का शक हो। अमेरिका के इस कदम से तेल संकट बढ़ने की आशंका है। 'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने विशेष रूप से प्रशांत क्षेत्र में जारी अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना उन जहाजों को भी निशाना बनाएगी जो इस सप्ताह की शुरुआत में लागू नाकाबंदी से पहले...