उरई, अप्रैल 8 -- उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय अधिनियम की बैठक कर स्कूल संचालकों, प्रिंसिपलों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने हाल ही में बढ़ाई गई स्कूल फीस को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं से बढ़ी हुई फीस वसूली है, वह या तो उसे अभिभावकों को वापस करें या अगले माह की फीस में समायोजित करें। उन्होंने साफ कहा कि मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।। डीएम ने एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई विद्यालय छात्रों को अतिरिक्त या निजी प्रकाशको...