बलरामपुर, अप्रैल 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों को राहत भरी सौगात मिली है। प्रदेश की योगी सरकार ने अकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी में 10 रुपये व कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी में 14 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी की है। मजदूरी बढ़ने से जिले के डेढ़ लाख से अधिक श्रमिकों के जीवन में खुशहाली आएगी। इस फैसले से दिहाड़ी पर काम करने वाले श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। श्रम विभाग में पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। पंजीकृत श्रमिकों को नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। श्रम विभाग के आकड़ों के अनुसार जिले में संगठित क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख से अधिक मजदूरों को बढ़ी मजदूरी का लाभ मिलेगा। वहीं असंगठित क्षेत्र में दो से ढाई लाख मजदूर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं। इसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.