नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के निजी स्कूलों में मनमानी फीस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन बुधवार को कुछ निजी स्कूलों में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, निजी स्कूलों ने बढ़ी हुई फीस का भुगतान करने की तिथि बढ़ा दी है। इसके बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों का आरोप है कि बढ़ी हुई फीस का भुगतान न करने पर कक्षाओं से 14 छात्रों को निष्कासित किया गया है। यही नहीं, कुछ छात्रों को प्रवेश देने से ही इंकार कर दिया गया। अभिभावक रोहित सैनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह सुबह बच्चे को स्कूल लेकर गए थे, लेकिन प्रवेश देने से मना कर दिया। वहीं, अभिभावक प्रदीप ने बताया कि उनकी बच्ची का नाम ...