फरीदाबाद, मार्च 30 -- - फार्म-6 भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च तय की गई थी, फरीदाबाद मंडल के 1457 स्कूलों ने नहीं दी संबंधी जानकारी फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा निदेशालय के आदेशों के बावजूद फरीदाबाद मंडल के निजी स्कूल फार्म-6 भरने में लापरवाही बरत रहे हैं। मंडल के करीब 1457 स्कूलों ने अब तक फार्म-6 की जानकारी साझा नहीं की है, जिससे इनकी मान्यता पर खतरा मंडराने लगा है।शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक जानकारी साझा नहीं की गई, तो संबंधित स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद कर उनकी मान्यता रद्द करने के लिए निदेशालय को लिखा जाएगा।शिक्षा विभाग पहले ही संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर चुका है और उन्हें फार्म-6 भरने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में स्कूलों द्वारा आदेशों की अनदेखी की जा रही है, जिससे विभाग की चिंता बढ...