सोनभद्र, मई 4 -- अनपरा,संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी में की गई वृद्धि का मई माह में भुगतान करने और श्रम कानूनों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर सोमवार को ठेका मजदूर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक, अनपरा कार्यालय में पत्रक सौंपा और कार्मिक अधिकारी आकांक्षा राव को समस्या से अवगत कराया।
न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि प्रतिनिधिमंडल में यूनियन जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मसीदुल्लाह अंसारी और विनोद यादव रहे। उन्हे बताया गया कि 17 अप्रैल को न्यूनतम वेतन में वृद्धि करने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी की है, जो 1 अप्रैल से लागू की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार सोनभद्र में अकुशल श्रमिकों को 12356 रुपए, अर्धकुशल श्रमिकों को 13590 रुपए और कुशल श्रमिकों को 15224 रुपए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.