सिमडेगा, अप्रैल 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच जिले में वायरल फीवर का भी प्रकोप बढ़ा है। अस्पतालों में वायरल फीवर से ग्रसित मरीज लगातार पहुंच रहे है। बढ़ी गर्मी में बच्चों के तबियत खराब होने की भी केस ज्यादा आ रहे है। गर्मी के मौसम में बच्चों के तबियत खराब होने के केस बढ़े है। सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा भानू प्रताप साहू ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों को बुखार, उल्टी, दस्त आदि की शिकायत हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन आठ से दस बच्चों के केस आ रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ने पर लापरवाही नहीं करनी है। बुखार आते ही चिकित्सक की सलाह पर दवा शुरु कर देना है। वायरल फीवर के लक्षण और पहचानचिकित्सक डॉ भानू प्रताप साहू ने बताया कि वायरल फीवर से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और प्रत...