गुमला, दिसम्बर 11 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के 1331 प्राईमरी और 113 मिडिल सहित कुल 1444 सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना संचालित हो रही है। अंडे की कीमतों में वृद्धि होने के बावजूद सप्ताह में दो दिन अंडा वितरण हो रहा है। इसके साथ ही छात्रों को फल तथा मेन्यू के अनुसार विविध आहार भी दिया जा रहा है। कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए प्रति छात्र 6.78 रुपये तथा कक्षा षष्ठ से आठवीं तक के लिए 10.17 रुपये प्रतिदिन कुकिंग कॉस्ट उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त फल और अंडे के लिए अलग से बजट जारी किया जाता है। विद्यालयों में बच्चों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले,इसे लेकर विभाग सतर्क है। प्राचार्य आलोक त्रिपाठी ने बताया कि अंडे की कीमतें बढ़ने के बावजूद स्कूलों को निर्देश है कि सप्ताह में दो दिन बच्चों को अंडा अवश्य दिया जाए। किसी भी स्थिति मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.