संभल, जनवरी 31 -- सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी से कारोबार पर गहरा असर पड़ा है। करीब चार महीने तक चले उतार-चढ़ाव के बाद अब दोनों कीमती धातुएं अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। गुरुवार को चांदी लगभग 4 लाख 21 हजार रुपये प्रति किलो और सोना 1 लाख 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। हालांकि शुक्रवार को इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली। चांदी घटकर करीब 3 लाख 39 हजार रुपये प्रति किलो और सोना 1 लाख 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बढ़ती महंगाई और रिकॉर्ड तोड़ कीमतों का सीधा असर ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ा है। अब लोग भारी आभूषणों की बजाय हल्के वजन के गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। सराफा बाजार में आम ग्राहकों की खरीदारी में कमी आई है। जबकि निवेश के रूप में सोना-चांदी की मांग बढ़ी है। कारोबारियों...