गंगापार, मई 18 -- एक सप्ताह से पूरा यमुनापार इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है। शुष्क मौसम में गर्म हवाओं का असर है जिससे पारा लगातार 42 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है। 11 मई से अब तक पारा 43-44 डिग्री से नीचे नहीं आया है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह आसपास के शहरों में भी तापमान 45 से 46 डिग्री तक दर्ज होगा। इस दौरान हीटवेव असर दिखाएगा। पश्चिमी राजस्थानी हवा के प्रभाव से मौसम पूरी तरह से सूखा रहेगा। सोमवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य रहा। अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यमुनापार के इलाके के आसपास लू यानी हीटवेव चल रही है। यह भी पढ़ें- मौसम शुष्क रहने से रविवार रहा काफी गर...