मथुरा, अप्रैल 21 -- बढ़ा कर घटाए गए एक सैकड़ा से अधिक बिजली बिलों की जांच होगी। वहीं बिल सही करने के लिए पैसे लेने के मामले में टीम ने जांच शुरू कर दी है। शहरी मंडल क्षेत्र में पिछले दिनों उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ा दिए और बाद में इसको कम कर दिया गया। वृंदावन, कृष्णानगर, मसानी आदि कार्यालय में बिल संशोधन के नाम पर गड़बड़झाला हुआ है। यानि कुछ उपभोक्ताओं को परेशान करने के लिए किसी न किसी कारण पहले बिल बढ़ा दिया गया और बाद में आपसी बातचीत के बाद बढ़ाए गए बिलों को घटाकर कम कर दिया गया। ऐसे बिलों की संख्या एक सैकड़ा से अधिक बताई गई है। यह भी पढ़ें- बिजली कनेक्शन में लापरवाही पर व्यापारी भड़के बताया गया कि यदि सही प्रकार जांच हो जाए तो बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। वृंदावन प्रकरण में दर्ज कराई गई ऑन लाइन शिकायत के बाद इसको गोपनीय तरीके से ...