बिजनौर, अप्रैल 17 -- बढ़ापुर। भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर नगर पंचायत बढ़ापुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न होगा, जिसमें प्रथम बैच 16, 17 व 18 अप्रैल 2026 तथा द्वितीय बैच 23, 24 व 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत बढ़ापुर द्वारा यह प्रशिक्षण स्थानीय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बढ़ापुर में कराया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना है, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।17 यह भी पढ़ें- दावथ में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू अप्रैल 2026 को आयोजित सत्र में प्रशिक्षक अनंत विश्वकर्मा एवं हिना कौशर द्वारा प्रतिभागियों को ...