मुरादाबाद, जनवरी 7 -- उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने एस आई आर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि एस आई आर के बाद 25 बूथ बढ़ गए हैं, राजनीतिक दल ओ इन सभी पर अपने बी एल ए तैनात कर दें। बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर कहा कि एस आई आर में 25 बूथ की वृद्धि हो गई है। सभी राजनीतिक दल इन बढ़े हुए 25 बूथ पर बी एल ए तैनात कर दें। 6 फरवरी तक जानकारी देकर दावा ,आपत्ति प्रस्तुत करें और अभिलेख दिखाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...