फिरोजाबाद, जून 30 -- थाना नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव बढाईपुरा में लूट के आरोपियों की तलाश में नोएडा सेक्टर 49 थाना पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की दबिश से गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नोएडा ले गई। बताया जाता है कि नोएडा 49 सेक्टर के थाना क्षेत्र के इलाके में एक व्यक्ति से युवक ने मोबाइल, ईयर बडस एवं पांच हजार रुपए की लूट कर फरार हो गए थे। लूट के शिकार व्यक्ति ने थाने में लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नोएडा पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। सर्विलांस की जांच के दौरान लुटेरों की लोकेशन थाना नसीरपुर के गांव बढाईपुरा में मिली। यह भी पढ़ें- महिंदवारा लूटकांड में नामजद आरोपी सुुनील गिरफ्तार सोमवार की शाम नोएडा से एक पुलिस की टीम थाना नसीरपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की सहायता से गांव में दबिश दी। ...