नई दिल्ली, मई 22 -- नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, भारत में मिड-साइज एसयूवी गाड़ियों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। फिलहाल इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का एकतरफा राज चल रहा है। हालांकि, क्रेटा की इस बादशाहत को चुनौती देने के लिए इस साल कई बड़ी कार कंपनियां अपने नए और अपडेटेड मॉडल्स मार्केट में उतारने की तैयारी कर चुकी हैं। इनमें पेट्रोल-डीजल कारों से लेकर शानदार माइलेज देने वाली हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी के बारे में विस्तार से।निसान टेक्टॉन निसान आगामी 9 जुलाई, 2026 को मार्केट में अपनी नई एसयूवी 'टेक्टॉन' लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी रेनॉल्ट की मशहूर डस्टर का ही निसान वर्जन होगी। हालांकि, इसका लुक और डिजाइन निसान ...