बस्ती, अप्रैल 2 -- नगर बाजार/कलवारी। नगर थानाक्षेत्र के बढ़नी और कलवारी के चकदहा में गुरुवार की शाम अचानक गेहूं के खेत में आग भड़क गई। बढ़नी में शाम करीब पांच बजे गेहूं के खेत में आग लगी। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में चल रही कम्पाइन से उठी चिंगारी के चलते लगी है। तेजी से भड़की आग पर जब तक लोग काबू पाते, तब तक काफी दूर तक फैल गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीणों की मदद से फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग में करीब 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मी ने आग से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। वहीं कलवारी थानाक्षेत्र के चकदहा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब चार ...