सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नीचाफा नगर पंचायत क्षेत्र के बरघाट स्थित हिन्दू शक्ति स्थल पर आयोजित होने वाले सनातन उद्घोष कथा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम को लेकर 14 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 16 सौ पीतांबरधारी महिलाएं कलश उठाएंगी। मंगलवार को जल भरे जाने वाले स्थल साउंपुरा घाट का चेयरमैन धर्मराज वर्मा व भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने जायजा लिया। बरघाट स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर पर प्राण प्रतष्ठिा के साथ ही श्रीरुद्र महायज्ञ, सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन व सनातन उद्घोष कथा का 14 से 22 फरवरी तक आयोजन होना है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। पूजा पंडाल, यज्ञ स्थल समेत अन्य गतिविधियां लगातार संचालित हैं। चेयरमैन ने बताया कि धार्मिक आयोजन में मध्य प्रदेश की साध्वी सरस्वती का आगमन होगा जो रामकथा का...