सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नीचाफा नगर पंचायत क्षेत्र के बरघाट स्थित हिन्दू शक्ति स्थल पर आयोजित होने वाले सनातन उद्घोष कथा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। 1651 पीतांबरधारी महिलाओं ने कलश उठाया। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। साउंपुरा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर वापस कार्यक्रम स्थल पर कलश स्थापना की प्रक्रिया संपन्न हुई। मध्य प्रदेश से पधारीं साध्वी सरस्वती के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन धर्मराज वर्मा सहित अन्य लोग शामिल हुए। बरघाट स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर पर आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही श्रीरुद्र महायज्ञ, सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन व सनातन उद्घोष कथा कार्यक्रम की कलश यात्रा के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.