नई दिल्ली, मार्च 8 -- कांग्रेस ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए वर्ष 2009 के नेशनल एम्बिएंट एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स (एनएएक्यूएस) की तत्काल समीक्षा और उन्नयन किए जाने की रविवार को मांग की। जोर देकर कहा कि इन्हें अधिक प्रभावी तरीके से लागू करना चाहिए। कांग्रेस के संचार मामलों के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा, 'पीएम 2.5, यानी 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाला कण पदार्थ पूरे देश में गंभीर पर्यावरण-स्वास्थ्य संकट का कारण बन चुका है।' उन्होंने दिसंबर 2024 में द लैंसेट प्लेनेटरी हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन का हवाला दिया, जिसमें 2009-2019 के बीच 655 जिलों के आंकड़ों के आधार पर यह पाया गया कि पीएम2.5 सांद्रता में हर 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के इजाफे से मृत्युदर में 8.6 प्रतिशत की वृ...